27 मई आज IPL का फायनल खेला जायेगा।
कोलकाता और चेन्नई की टीम IPL का फायनल खेलेंगी . अगर मेरे हिसाब से देखा जाए तो इस साल का IPL कुछ विशिष्ट कारणों से याद रखा जायेगा .
जिसमे सबसे पहले मैं Chris Gayle की बल्लेबाजी को स्थान दूंगा . Chris Gayle ने इस IPL में बल्लेबाजी को नया आयाम दिया । आप लोंगो में से कोई ये कह सकता है की उसकी बल्लेबाजी सिर्फ 20-20 के मुफीद है वो टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेल सकता तो मैं बता दूं की Chris Gayle के नाम टेस्ट क्रिकेट में 2 तिहरे शतक हैं . इस IPL में Chris Gayle ने 59 छक्के लगाये जो अब तक सर्वाधिक हैं उसके प्रचंड फॉर्म का अंदाज़ा इस बात से लगता है की उसके बाद ज्यादा छक्के Cameron white ने लगाये जिसकी संख्या सिर्फ 20 है। लगातार 2 IPL में आरेंज कैप पर Chris Gayle का ही अधिकार है।
दूसरे स्थान पर मैं चेन्नई और महेंद्र सिंह धोनी के भाग्य को रखूंगा . ये दोनों भाग्य के इतने धनी निकले की जो टीम अंतिम 4 से बाहर होने की कगार पर खड़ी थी वो आज IPL का फायनल खेल रही है . हालाँकि अन्तिम दो मैच में चेन्नई ने शानदार खेल दिखाया लेकिन लीग मैच में उनका खेल उतना शानदार नहीं था जिनके लिए वो जाने जाते हैं।
तीसरे स्थान पर मैं ल्युक -माल्या और जोहला विवाद को रखूंगा जिसने पूरे IPL का मज़ा ख़राब कर दिया और इस घटना की चर्चा भी मैं यहाँ नहीं करना चाहता।
चौथे स्थान पर मैं कोलकाता टीम की शानदार सफलता को रखना चाहूँगा . गौतम गंभीर ने अपनी शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी से शाहरुख़ की टीम को एक शानदार सफलता दिलवाई . हालांकि शाहरुख़ खान ने वानखेड़े स्टेडियम में कुछ विवाद खड़ा किया था लेकिन उस विवाद से कोलकाता टीम के खिलाडियों की मेहनत आप नहीं छीन सकते।
पांचवे स्थान पर मैं वरिष्ठ खिलाडियों जैसे सचिन , सौरव , राहुल इत्यादि की असफलता को रखना चाहता हूँ . इस IPL में ये खिलाडी अपने रंगत में नज़र नहीं आये . ख़ास तौर पर सौरव गांगुली. सौरव गांगुली को अब IPL नहीं खेलना चाहिए (आपके विचार अलग हो सकते हैं). राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक या दो मैच में कुछ रन बनाये लेकिन फिर भी अपने रंगत में नहीं थे।
छठे स्थान पर मैं अजिंक्या रहाणे जैसे युवा बल्लेबाज़ को रखूंगा . इसने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया जिससे रैना व पठान जैसे बल्लेबाज़ खतरा महसूस करने लगे है।
इस उम्मीद के साथ की अगले साल फिर शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगी .
बाय बाय IPL
